मिशन UP 2022: लखनऊ पहुंची प्रियंका ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, योगी सरकार के खिलाफ दी ''मौन'' धरना

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 05:21 PM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज होने के बीच शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन होकर धरना दिया। प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह 'कौल हाउस' के लिए निकलीं। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए अपने आवास 'कौल हाउस' पहुंचीं। उसके बाद उन्होंने हजरतगंज पहुंचकर जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार की तानाशाही और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए मौन धारण किया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static