यूपी में 5 सीटों पर स्नातक MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, अखिलेश बोले- OBC.... सदन बुलाकर रखे अपना पक्ष, यूपी की पढ़ें 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 07:57 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश निवार्चन आयोग ने प्रदेश में  स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए पांच सीटों पर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए आयोग 5 जनवरी को अधिसूचना जारी करेगा। दरसअल, गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी सीट का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है। वहीं कानपुर खंड और बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक का कार्यकाल भी 12 फरवरी को समाप्त होगा।  इन पाचं विधान परिषद की सीटों 30 जनवरी को मतदान होगा। जबकि मतगणना 2 फरवरी को होगी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह सदन बुलाकर अपना पक्ष रखे।

1- BSP प्रमुख Mayawati बोलीं- कांग्रेस, भाजपा और सपा से सावधान रहें दलित और पिछड़े

लखनऊ, Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगो को इन सभी दलों से सावधान रहने की अपील की। 

2- Magh Mela: माघ मेले की तैयारियों में जुटा प्रयागराज प्रशासन, छह जनवरी से माघ मेले का पहला स्नान
प्रयागराज: Magh Mela उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और अद्दश्य सरस्वती के पावन संगम प्रयागराज पर लगने वाले माघ मेले की तैयारी जोरों पर है। माघ मेले में संतों-भक्तों का आगमन शुरू हो गया है।

3- प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे अखिलेश यादव, बोले- BJP में शामिल होने के बाद नेताओं की आत्मा मर जाती है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई अहम मुद्दों पर प्रेस वार्ता करने हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस भर्ती का रिजल्ट बदल दिया था। 

4- FARRUKHABAD: राम नगरिया मेले में जान का खतरा, बरेली-इटावा हाईवे पर गंगा नदी पुल की हालत बेहद ही जर्जर
 फर्रुखाबादः चालघाट पर गंगा किनारे रामनगरिया मेले (Ram Nagariya Mela ) का शुभारंभ छह जनवरी 2023 को होगा। बरेली-इटावा हाईवे पर गंगा नदी पुल (Bridge) की हालत बेहद ही जर्जर होने लगी है। 

5- Maneka Gandhi: सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर मेनका गांधी, बोलीं- राम कथा हमारे धर्म और शास्त्रों को जीवंत रखती है
सुलतानपुर, Maneka Gandhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री  (Former Union Minister) एवं उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी (BJP-MP Maneka Gandhi) ने कहा कि रामकथा (Ram Katha) हमारे धर्म और शास्त्रों को जीवंत रखती है।

6- Corona In UP: हरदोई में महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव, मरीज की कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं
हरदोई, Corona In UP: प्रदेश के हरदोई जिले में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। दरअसल, जिले की 30 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव हो गई है। फेफड़े में इंफेक्शन के चलते लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। 

7- Om Prakash Rajbhar का जोरदार हमला, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके अखिलेश यादव
लखनऊ, Omprakash Rajbhar: यूपी सरकार में पूर्व मंत्री एवं सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। राजभर ने सपा प्रमुख पर जबरदस्त पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जो कह रहे हैं वे पहले अपने गिरेबां में झांके कर देखें।

8- UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में लग सकते हैं 6 महीना, अध्यक्ष राम अवतार ने कहा- प्रदेश के हर जिले में जाकर करेंगे सर्वे
UP Nikay Chunav : यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नगर निकाय चुनाव होने में अब 6 महीने का वक्त लग सकता है। दरअसल, सर्वे करने के लिए गठित की गई 5 सदस्यीय टीम के अध्यक्ष राम अवतार ने बताया है कि हमारी टीम प्रदेश के सभी जिलों में जाकर सर्वे करेगी, जिसमें समय लग सकता है। 

9- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को Shafiqur Rahman Barq की नसीहत, माहौल खराब करने की न करें कोशिश
संभल: Shafiqur Rahman Barq अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कड़ी नसीहत दी है उन्होंने कहा कि साध्वी का चाकू की धार तेज रखने वाला बयान ठीक नहीं है इस तरह के बयान देकर वह माहौल खराब करने की कोशिश ना करें।

10- UP Nikay Chunav: BSP ने कसी कमर, mayawati ने मंडल कोऑर्डिनेटर समेत बड़े नेताओं की 30 दिसंबर को राज्य स्तरीय बुलाई बैठक
लखनऊ:  UP Nikay Chunav (अश्वनी कुमार सिंह ) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (mayawati) ने यूपी प्रस्तावित निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनावों की तैयारियों की रणनीति बनाने में जुटी है। इस लेकर मायावती ने राजधानी लखनऊ में पार्टी कोऑर्डिनेटर और प्रदेश के सभी जिलाध्य की मीटिंग में बुलाई है।

Content Writer

Ramkesh