बार गर्ल्स के साथ सपा MLC को अश्लील डांस करना पड़ा भारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 08:40 AM (IST)

फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी के एम.एल.सी. दिलीप यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मामला दर्ज किया गया है। एम. एल.सी. पर दशहरे के दिन आयोजित किए गए कार्यक्रम में बार गर्ल्स को बुलाकर अश्लील डांस करवाने का आरोप है।

इस मामले में जिले की शिव सेना ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। शिव सेना के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि एम.एल.सी. दिलीप यादव और उनके सहयोगियों ने आयोजन के दौरान कई नियमों को तोड़ा। उन्होंने इस कार्यक्रम का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।