अयोध्या को मोदी सरकार ने दी 52 करोड़ की बड़ी सौगात

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 05:10 PM (IST)

फैजाबाद अयोध्या(अभिषेक सावन्त): मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी अयोध्या को केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 घंटे बिजली के निर्देश के बाद तीर्थ नगरी फैजाबाद अयोध्या जुड़वां शहर को 52 करोड़ रुपए धनराशी की सौगात मिली।  विधुत केबिल को जमीन के नीचे से बिछाने के लिए आज फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने 52 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया, जिसमे सांसद ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के विकास को लेकर आगे भी कई बड़े कदम उठाने जा रही है।
               

दरअसल फैजाबाद अयोध्या जुड़वां शहर में 24 घटें बिजली नगरों में तो वही ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घंटे बिजली सूबे की भाजपा सरकार ने देने का लक्ष्य बनाया है। साथ ही विधुत व्यवस्था सुचारू रूप से देने के लिए बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड किए जाने का काम आज से शुरू हो गया है।

सांसद ने आवागमन के मार्गो रेल मार्ग सड़क मार्ग हवाई मार्ग से अयोध्या को भी जोड़ने के प्रयास में प्रदेश सरकार ने योजनाओं की घोषणा कर दी है। वही उन्होंने कहा कि अयोध्या की राम की पैडी के साथ साथ अयोध्या की सडको को बनाये जाने का प्रस्ताव है | वही उन्होंने कहा कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घाटो पर प्रति वर्ष पानी की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव मिला है।

वही अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी की साफ़ सफाई के लिए भी काम किया जा रहा है। 2 वर्ष के लक्ष्य को लेकर शुरू किए गए कार्य को 52 करोड़ की धनराशी से विधुत केबिल परियोजना का शिलान्यास किया गया है जिससे अयोध्या फैजाबाद वासियों को 24 घंटे बिजली मिल सके। साथ ही परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले धार्मिक पौराणिक मंदिरों मठो के विकास को लेकर भी सरकार प्रयास कर रही है।