मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया: कलराज

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 05:34 PM (IST)

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। मिश्र ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार में विजय संकल्प यात्रा के अवसर पर यह बात कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों के लिए भी तमाम काम किए हैं और जनता की अपेक्षा पर वह खरी उतरी है। मिश्र ने लोगों से आग्रह किया कि देश को ताकतवर बनाने के लिए वे फिर बड़े बहुमत से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं।

Anil Kapoor