लोकतंत्र खत्म करना चाहती है मोदी सरकार: राजबब्बर

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 09:20 AM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि जुमलों वाली सरकार और उनके झूठे वादों से तंग आकर राज्य की जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। राजबब्बर ने जौनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र की नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। मोदी सरकार किसान, दलित, अगड़ा, पिछड़ा एवं आम आवाम की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। बेरोजगार और बेरोजगार हो गया। किसानों पर अत्याचार बढ़ रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। हिंदुस्तान की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रही हैं।

उन्होंने कहा कि उमड़े हुए जनसैलाब को देखते हुए विश्वास हो गया है कि देवव्रत को जौनपुर के लोग देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने जा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं का यह हुजूम इस बात का संदेश दे रहा हैं कि जनता झूठे वादों से ऊब चुकी है और सच की जीत होने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static