संजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त, जनता महंगाई से त्रस्त

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 08:41 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई डबल डिजिट में पहुंच गई है।

सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘ चार साल में आटे के दाम 42 प्रतिशत बढ़े, पेट्रोल 110 का हो गया, डीजल 105, सरसो का तेल 200 पार, गैस सिलिंडर 1000 के पार, सब्जियां महंगी, तेल महंगा, आम जनता का जीना महंगा। मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है और आम जनता त्रस्त है।''

उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है जिससे देश की जनता जीते जी मरने पर मजबूर हो रही है। जनता की भावनायें भड़काकर सत्ता में बने रहना भाजपा का परम लक्ष्य है। खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई आठ साल के पीक पर पहुंच चुकी है। क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के लिए अप्रैल में इंफ्लेशन 69.07 फीसदी रहा वहीं ईधन और ऊर्जा की महंगाई दर बढ़कर 38.66 प्रतिशत पर जा पहुंची है।

Content Writer

Mamta Yadav