प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में उमड़े जन सैलाब को देख, सभी पार्टियों के उड़ गए है होश

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 02:36 PM (IST)

इलाहाबादः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इलाहाबाद में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जितनी जनसभाएं हो रही हैं, उसमें जन सैलाब को देखते हुए सभी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं और भाजपा की लहर स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही है।

सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में किए भ्रष्टाचारी काम
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं था। उन्होंने मेट्रो रेल यमुना एक्सप्रेस-वे को विकास का मुद्दा बताया। जिस पर कोर्ट की ओर से रोक लगा दी गई है। सपा- कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा को इस गठबंधन से कोई फायदा नही होने वाला है। क्योंकि सपा ने अपने कार्यकाल समय में अब तक जितना भी काम किया है वह सारा का सारा भ्रष्टाचार से पूर्ण है। वहीं हमारी पार्टी ने अब तक जितना भी काम किया है उसमें कोई भी घोटाला शामिल नहीं है। इसी कारण इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की पार्टी को अपना मत देगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चरणों ने भाजपा की जीत से बाकी की पार्टियां सकते में आ गई है।

बसपा पर भी साधा निशाना, कहा अभी तक नहीं दिखी कोई लहर
अनुप्रिया ने आगे बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाज पार्टी भ्रष्टाचार से भरी हुई पार्टी है। जिसमें अभी तक कहीं से कोई लहर दिखाई नहीं दी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।