डाक्टरों की कमी से जूझ रहे मोदी का गजब आइडिया

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2016 - 07:46 PM (IST)

सहारनपुर : सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मास्टर स्ट्रोक चला ही दिया। गुरुवार को यहां आयोजित रैली में मोदी ने यह घोषणा कर दी कि देश में सरकारी डाक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। 


 
केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित विकास पर्व रैली में मोदी ने कहा कि हमारे देश में डाक्टर बहुत कम संख्या में हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम हैं। अवकाश ग्रहण करने की उम्र कहीं 60 वर्ष और कहीं 62 वर्ष है। इस रैली में पूरे देश में सरकारी अस्पताल में काम कर रहे डाक्टरों के अवकाश ग्रहण करने की उम्र 65 वर्ष करने की घोषणा करते हैं।