जानिए, RSS समागम में कही संघ प्रमुख मोहन भागवत की 10 खास बातें

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 05:35 PM (IST)

मेरठः मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रोदय समागम कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में एकता के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। इसको लेकर षड्यंत्र खूब होते रहे हैं, होंगे भी लेकिन हमें एकजुट होना है।

जानिए, इस समागम में कहीं उनकी 10 खास बातें- 
-
हमारे देश में अलग-अलग लोग रहते हैं, धर्म के आधार पर हमारी संस्कृति बनी है।
-हम राष्ट्रवादी राजाओं की कहानियां पढ़ते हैं। हमारे राजाओं ने प्रजा की भलाई को ही लक्ष्य माना है।  
-हमारी प्रार्थना और साधना अलग हो सकती है, लेकिन देशभक्ति की भावना एक है।
-दुनिया भी अच्छी बातों को तभी मानती है, जब उसके पीछे कोई शक्ति खड़ी हो।
-हम हिंदुओं को एक होना है। प्राचीन काल से ये हमारा घर है, हमारे लिए दूसरा देश में जाने की जगह नहीं है।
-मनुष्यता वाला मनुष्य विद्या का उपयोग अच्छे कामों में करता है।
- सम्पूर्ण दुनिया को समय-समय पर धर्म देने वाला हमारा देश है। 
-जात-पात के नाम पर लड़ाई बंद करनी होगी। प्रेम के साथ समाज के हर व्यक्ति को गले लगाएं।
-हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो हिंदू हैं, लेकिन जानते नहीं है कि वे हिंदू हैं। 
-एक बड़ा समूह मिल कर काम करता है, तभी काम होता है। किसी न किसी बहाने संघ से जुड़ने का प्रयास करें।