आज मेरठ में रहेंगे मोहन भागवत, प्रबुद्धजनो की गोष्ठी को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 09:21 AM (IST)

UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ के छठे सरसंघचालक मोहन भागवत 21 फरवरी यानी शनिवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

संघ के जिला कार्यवाह मनीष त्यागी तथा देवबंद के नगर संघ चालक योगेंद्र गोयल ने बताया कि 27 सितंबर 1925 को विजय दशमी के दिन केशव बलिराम हेडगेवार ने महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।        

कई प्रमुख बुद्धिजीवी गोष्ठी में लेंगे भाग 
बताया गया कि 26 अगस्त 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में मोहन भागवत की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ हुआ था, जिसके बाद से वे देश के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्रबुद्ध गोष्ठियों को संबोधित कर रहे हैं। मेरठ में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम प्रांत और ब्रज प्रांत के चयनित बुद्धिजीवी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे प्रबुद्धजनों को संबोधित करने के साथ उनके प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। सहारनपुर जनपद से भी कई प्रमुख बुद्धिजीवी इस गोष्ठी में भाग लेने के लिए मेरठ जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static