मोख्तार अंसारी का 59वां जन्मदिन, बेटे ने 6 गरीब लड़कियों की शादी कराकर मनाया जश्न

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 03:44 PM (IST)

मऊः मऊ के बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी का आज 59वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर बाहुबली विधायक के पुत्र अब्बास अंसारी ने 6 गरीब परिवार की लड़कियों की शादी कराकर जश्न मनाया। जिसमें हिन्दू की पांच और मुस्लिम की एक गरीब लड़की शामिल थी। अब्बास ने सभी लड़कियों को शादी में दहेज का सारा सामान भी दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए अब्बास ने बताया कि आज हमारे पिता जी का 59वां जन्मदिन है। जिसके अवसर पर हमने 6 गरीब लड़कियों की शादी कराई है। इस सभी लड़कियों को शादी में सभी सामान भी दिए गए। मऊ में सभी लोग उनके पिता का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मना रहे हैं।

 

Ruby