स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़... पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को मारी गोली, फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 10:17 AM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पिछले सप्ताह स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है।

दोनों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस हुए बरामद
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गुप्त चना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की थी। उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तरकुलवा थाना अंतर्गत कंचनपुर से सिरसिया गोठा मार्ग के पास रविवार और सोमवार की रात हुई।

जानिए क्या था पूरा मामला 
एएसपी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। तरकुलवा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्राओं से बीते चार अक्टूबर को धीरज पटेल और रित्विक ने कथित रूप से छेड़खानी की थी। दोनों की उम्र अठारह से बीस वर्ष के आसपास है। स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में तरकुलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेट पिच पर उतरे CM Yogi, दिखाया बल्लेबाजी का हुनर...लगाए जोरदार शॉट 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर सीएम योगी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम योगी यहां पर बल्ला उठाया और पिच पर बल्लेबाजी करने चले गए। उन्होंने शानदार शॉट भी लगाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static