पैसा-सोना और जमीन...राजभर के पास करोड़ों की संपत्ति, जानें कौन-कौन से हैं हथियार

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 05:13 PM (IST)

लखनऊ: सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। जिसमें उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसके साथ ही राजभर ने अपने परिवार का भी संपत्ति की जानकारी दी है। राजभर ने अपने साथ ही पत्नी और दो बेटों को परिवार का सदस्य बताया है।

राजभर के हलफनामे के अनुसार, राजभर के पास कुल 32 लाख 79 हजार 879 रुपये नगद और अचल संपत्ति हैं। उनकी पत्नी तारामनी के पास 7 लाख 77 हजार 299 की संपत्ति है, तो वहीं बेटे अरविंद के पास 14 लाख 78 हजार 942 और अरुण के पास 12 लाख 45 हजार 239 रुपये नगद या अचल संपत्ति है। ओमप्रकाश राजभर के पास 75 हजार कैश है, जबति उनकी पत्नी के पास 55 हजार कैश हैं और बेटे अरविंद के पास 70 हजार, जबकि अरुण के पास 65 हजार रुपए कैश हैं।

ओमप्रकाश राजभर द्वारा ज्वेलरी को लेकर दी गई जानकारी में पता चला कि उनके पास गोल्ड की दो चेन और 6 अंगूठी है, जिनकी कीमत चेन की कीमत 2 लाख 97 हजार 600 है। उनकी पत्नी के पास 3 चेन, 4 झुमका और 4 कंगन हैं, जिनकी कीमत 5 लाख 25 हजार 760 है। उनके बेटे के अरविंद के पास दो चेन और 5 अंगूठी है, जिनकी कीमत 2 लाख 72 हजार 300 है, दूसरे बेटे अरुण के पास दो चेन और 2 अंगूठी है, जिनकी कीमत 1 लाख 98 हजार 400 है। इसके अलावा एक अंबेसडर कार है। ओमप्रकाश के पास एक रिवाल्वर और दोनों बेटों के एक-एक पिस्टल हैं।

ओमप्रकाश के पास तीन अलग-अलग बैंक में अकाउंट हैं, जिनमें 27 लाख 72 हजार 279 रुपए हैं, उनकी पत्नी के पास दो बैंक अकाउंट में 1 लाख 96 हजार 39 रुपये हैं। इसके अलावा ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर के चार अलग-अलग बैंक अकाउंट में जिनमें तीन में 1 लाख 97 हजार 168 रुपए हैं। वहीं अरुण के पास चार बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 6 लाख 2 हजार 564 रुपए हैं। इसके अलावा ओपी राजभर के नाम पर 12 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम 1 करोड़ 72 लाख 50 हजार की जमीन और मकान है. बेटे के नाम पर नौ लाख की जमीन है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static