गोरखपुर में बंदरों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 06:43 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। उत्पाती बंदर पिछले 10 दिनों में कई लोगों को काट चुके हैं। जिस कारण लोगों का जीना दूभर हो रहा है। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अब अपने घरों से भी बाहर निकलते हुए डरते हैं।

मामला चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड गांव का है। यहां एक बंदर ने लोगों को काटने के लिए दौड़ा लिया। जिसके बाद लोगों ने बंदर को घेर लिया। बंदर भाग कर किसी ग्रामीण के घर में घुस गया। तभी लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद डीएम को इस बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बता दें कि अब तक बंदर ने गांव के आधा दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया है। 

Tamanna Bhardwaj