Monsoon in up: इस दिन होगी मानसून की एंट्री, बारिश और हवाओं से गिरेगा तापमान; हीटवेव से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 12:51 PM (IST)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलें लू की चपेट में है। शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहा और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। जल्द ही राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा और बारिश और आंधी-तूफान की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।

इस दिन होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, 19 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इससे पहले मध्य क्षोभ मंडल में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। जिस वजह से 14-15 जून से तेज धूल भरी हवा, हल्की वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिलेगा। मानसून सक्रिय होने के बाद गर्मी और हीटवेव से छुटकारा मिलने की संभावना है।

ये जिला रहा सबसे गर्म
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगरा 45 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, बांदा में 44.6 और कानपुर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static