UP विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू, विपक्ष को घेरने की तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 05:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधान सभा का मानसून सत्र आगामी 19 सितंबर से आहूत करने किया है। राज्यपाल के अनुमोदन पर विधान सभा सचिवालय ने बुधवार को मानसून सत्र की बैठक आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार विधान सभा की बैठक 19 सितंबर को दिन में 11 बजे प्रारंभ होगी। इस दौरान सदन के भीतर सरकार 100 दिन के उपलब्धियों का बखान भी कर सकती है। साथ ही इस दौरान विपक्ष भी जोरदार तैयारी के साथ सदन में उतरेगा।

सरकार के सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट ने माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2022 के मसौदे को भी मंजूरी दे दी है जिसे यूपी विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। इस दौरान सदन के भीतर सरकार 100 दिन के उपलब्धियों का बखान भी कर सकती है। साथ ही इस दौरान विपक्ष भी जोरदार तैयारी के साथ सदन में उतरेगा। यूपी में सूखे की स्थिति को लेकर भी कार्यवाही के दौरान हंगामा होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से आहूत करने की राज्यपाल से मंजूरी लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने अनुमोदन प्रदान किया है। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj