Moradabad Road Accident: चालक को झपकी आने से खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; दो घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 11:42 AM (IST)

Moradabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर वाहन के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दरअसल, वाहन चालक को झपकी आने से खंभे से स्कॉर्पियो टकराकर खाई में जाकर गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


यह हादसा हरिद्वार हाईवे पर हुआ है। कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलले क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का हाल जाना। वहीं, मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान की।


जानकारी के मुताबिक, हादसे में यश रस्तोगी,आरती रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, अंशिका की मृत्यु हो गई। वाहन चला रहे अतुल रस्तोगी और उनकी बहन मानवी रस्तोगी घायल है। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: अकेले चुनावी मैदान में कूदे स्वामी प्रसाद मौर्य, कुशीनगर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए है। देवरिया से अपनी पार्टी से एसएन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। अन्य जगहों से भी चुनाव लड़ने की जल्द घोषणा करेंगे।
 

​​​​​​​

Content Editor

Pooja Gill