मुरादाबादः हर्ष फायरिंग में गोली लगने 2 महिलाओं की मौत, चार घायल

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 10:01 AM (IST)

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूढापाण्डेय क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गई। 

पुलिस ने बताया कि मूढापाण्डेय इलाके में मुकुटपुर निवासी जसबीर के बेटे बबलू की बेटी की शादी थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे विवाह समारोह में अज्ञात लोगों ने 12 बोर के तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इस दौरान शादी में आई छह महिला रुशम, कुसुम, राजरानी,राजकुमारी,शिवरानी और सोनम घायल हो गई। गंभीर रुप से घायल रुशम और कुसुम को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चार माहिलाओं का उपचार किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस वीडियों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।  गौरतलब है कि प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर रोक होने के बावजुद आए दिन इस तरह की घटना प्रकाश में आ रही है। इसी तरह की घटना 2 दिन पहले शामली में हुई यहां एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी।  

Ruby