छापे में 600 से अधिक सिलेंडर बिना आईडी के मिले, गैस एजेंसी मालिक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 02:36 PM (IST)

अम्बेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी): जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और ब्लैक मार्केटिंग पर तहसील प्रशासन और जिला पूर्ति अधिकारी ने  छापेमारी की,, जलालपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर छापे में 600 से अधिक सिलेंडर बिना आईडी के मिले।  घरेलू गैस को व्यावसायिक उपयोग के लिए बेचा जा रहा था,, स्टॉक में भी गड़बड़ी मिली थी। 

PunjabKesari

प्रशासन ने एजेंसी के मालिक, मैनेजर और ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि एलपीजी गैस की काला बाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। रोजाना लगभग 6 हजार सिलेंडर की खपत होती है, जबकि 10 हजार सिलेंडर उपलब्ध हैं। 

ये भी पढ़ें:- यूपी में 17 करोड़ रुपये के GST फर्जीवाड़े का खुलासा, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की अपराध शाखा ने करोड़ों रुपये के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए एक संगठित गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी फर्मों के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया और सरकार को लगभग 17 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुंचाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static