Tree Planting: बस्ती मंडल में इस साल बारिश से पहले एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 05:03 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जिलों के वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वन संरक्षक आनंद प्रकाश पाठक ने सोमवार को बताया कि मंडल के तीनों जिलों में 1.40 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे। इस मुहिम में वन विभाग सहित अन्य विभाग भी पौधरोपण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। पाठक ने बताया कि हर विभाग को पौधारोपण के लिये लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।      

उन्होंने बताया कि सागवान, सहजन सहित फलदार प्रजातियों के पौधे पर्याप्त मात्रा में वन विभाग के पास मौजूद हैं। इनका उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया जाना है। पाठक ने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक बस्ती जिले में 36 लाख 72 हजार 9 सौ 50 पौधे, संतकबीर नगर जिले में 28 लाख 19 हजार 68 पौधे तथा सिद्धार्थनगर जिले में 39 लाख 11 हजार 54 पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा के भी उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे। शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार वन विभाग द्वारा पौधद्मरोपण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी पौधशालाओं में पौधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। समय से सभी विभागों को पौधों का वितरण शुरु कर दिया जायेगा।              

पाठक ने बताया कि शासन द्वारा निर्देशित वनों की स्थापना भी कराई जाएगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। तिथि घोषित होते ही वन स्थापना कराई जायेगी।

Content Writer

Mamta Yadav