तीन घंटे से ज्यादा नहीं देखने दिया जाएगा ताजमहल, जानिए वजह

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2018 - 11:32 AM (IST)

आगरा( बृज भूषण): ताजमहल पर लगातार बढ़ती सैलानियों की संख्या से संस्कृति मंत्रालय चिंतित है। ताजमहल को लेकर मंत्रालय जल्द ही कई बदलाव किए जाने की तैयारी करने जा रहा है। जिसमें अब ताजमहल में बच्चों को भी टिकट लेना होगा। इसके साथ ही भारतीय पर्यटकों का टिकट 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए किया जा रहा है। वहीं मुख्य गुंबद देखना है तो 100 रुपये देने होंगे। 

ताजमहल में कोई भी पर्यटक अब सिर्फ तीन घंटे ही रुक सकेगा। दिन भर में पर्यटकों की संख्या भी सीमित की जा रही है। अधिकतम 40 हजार पर्यटक ही एक दिन में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने कई सुझाव मंत्रालय को भेजे है। 

फिलहाल इन सब फैसलों पर मंत्रालय की अंतिम मुहर लगना बाकी है। एएसआई अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल में भीड़ बढ़ रही है। संभालना मुश्किल हो रहा है। जिसके हाथ में टिकट है, वह ताजमहल में घुसने के लिए कुछ भी करने पर उतारू है। इसलिए इन सब पर विचार किया जा रहा है फैसला आना अभी बाकि है। 

हालांकि आगरा में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने इसका विरोध किया है। हालांकि ताज के दीदार के लिए आने वाले पर्यटक स्टैप वाइज ताज दीदार का जो फैसला है उसको स्वीकार करते भी नजर आ रहे है।