सुबह किसी और से शादी, शाम को कहीं और बना दूल्हा, फिर गिड़गिड़ाया लड़का

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 10:16 AM (IST)

लखनऊ: यूपी के हमीरपुर जिले में शादी के दौरान दूल्हे को किडनैप करने वाली प्रेमिका का नया बयान सामने आया है। उसका कहना है कि उसकी इस लड़के से शादी हो चुकी है। जिस रात वह दूसरी लड़की के साथ फेरे लेने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन सुबह उसने उसके साथ मंदिर में शादी की थी। उसके बाद दोस्त की शादी में जाने की झूठी बात कहकर दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद करना चाहता था।

जब इस बात का पता चला तो वह अशोक के दोस्त को लेकर मौदहा पहुंची। शादी के बीच उसे देख अशोक खुद ही चलकर उसके पास आया और बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठ गया। उसके बाद वे साथ वापस चले आए। वर्षा ने बताया था कि मैं अशोक को 8 साल से जानती हूं। वह जो यह बोल रहे हैं कि मैं गन लेकर मंडप में गई थी, तो मैं गन-वन लेकर नहीं गई थी।

मामला हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली वर्षा उर्फ रिवॉल्वर रानी पर अशोक नाम के लड़के को उसकी शादी के दौरान किडनैप करने का आरोप है। वर्षा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अशोक ने गिड़गिड़ाते हुए सिर्फ  इतना कहा कि वर्षा मुझे फंसा रही है। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। इस मामले में इंस्पैक्टर ए.के. सिंह का कहना है कि वर्षा और अशोक दोनों बालिग हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।