108 साल बाद CANADA से काशी पहुंची मां अन्नपूर्णा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच CM योगी ने की पुनर्स्थापना

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 01:14 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां काशी विश्वनाथ धाम में कनाडा से 108 साल बाद वापस लाई गयी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर यजमान भाग लिया। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की शोभा यात्रा सोमवार को सुबह दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा मंदिर से निकली। प्रतिमा को रजत पालकी में काशी विश्वनाथ धाम में लाया गया। मुख्यमंत्री ने पालकी को अपने कंधे पर उठाया। जब पालकी मंदिर परिसर में पहुंची तो परिसर मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि से गूंज उठा। मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठित कर काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में स्थापित किया गया।
PunjabKesari
प्रतिमा के साथ ही मंदिर परिसर में पुनर्निर्माण कार्य के दौरान हटाकर रखे गए पांच अन्य विग्रहों को भी प्राण प्रतिष्ठित कर स्थापित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री रविवार की रात को अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने देर रात में लहुराबीर-मैदागिन मार्ग पर शाही नाले की सफाई एवं मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया और युद्धस्तर पर अभियान चलाकर तत्काल कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। योगी ने देर रात में ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की के प्रयासों के बाद कनाडा से यह प्रतिमा दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद दिल्ली से चली माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा राम जन्मभूमि, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर होते हुए काशी पहुंची। एक बार फिर माता अन्नपूर्णा बाबा काशी विश्वनाथ के साथ विराजमान हो गई है। प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि दिल्ली से निकली मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होती हुई काशी पहुंची है। मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को ही वाराणसी पहुंच गए थे। आज लगभग 6:30 बजे सुबह मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी पहुंची और दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा के पास शोभायात्रा लोगों के दर्शन के लिए रुकी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static