कलियुगी मां की दरिंदगी, अपने ही 2 मासूम बच्चों को जिंदा जलाया

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2017 - 06:28 PM (IST)

गोरखपुर: प्राचीन काल से सुना जाता रहा है कि माता कुमाता नहीं हो सकती, भले ही उसका पुत्र कुपुत्र हो जाए। किन्तु जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोहली में एक मां की हरकत ने इस कहावत को झुठलाने पर विवश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के ग्राम गोहली बसन्त निवासी रामहित यादव पुत्र रामलखन यादव पुत्र माताबदन यादव की बहू कंचन यादव द्वारा अपने 2 साल के बच्चे और 9 माह की बच्ची को जलाकर मार डाला गया। हत्या आरोपी कंचन यादव पत्नी रामहित यादव उम्र (35) अपने तीन बच्चों को लेकर गांव में रहती थी। उसका पति रामहित यादव 4 महीने पूर्व नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था। गांव में उसके पिता राम लखन यादव (70) खेती करते थे।

गांव के लोगों का कहना है कि महिला मनबढ़ थी। सुबह विवाद होने पर ससुर राम लखन यादव अपने बड़े नाती राम भवन यादव (5) को लेकर खेत में चला गया। उसके बाद कंचन यादव अपने डेढ़ साल बच्चे अनिल यादव (3) और बच्ची नीतू यादव को बगल के पोखरे पर ले जाकर चद्दर से लपेटा और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिसे देख ग्रामीणों ने 100 नम्बर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।महिला को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।