विवाहिता को पति से नहीं हुआ बच्चा तो सास ने देवर और जेठ से कराया रेप, बोलीं- बच्चा तो चाहिए

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 02:53 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लिए कानून बना दिया है। बावजूद भी महिला पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से आया है जिसे सुन कर किसी के भी रूह कांप जाएंगे। दरअसल, शमशाबाद क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को कई साल तक कोई संतान नहीं हुई। जिस पर उसकी सास ने अपने ही दो बेटो से उसका रेप करवा दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो बोलीं मुझे बच्चा चाहिए। डरा धमका कर चुप करा दिया। तीन साल तक किसी तरह से इस अपने होते जुर्म को सहती रही। जब उसने मामले की जानकारी अपने पति को दी तो पति बोला बच्चा तो चाहिए फिर संबंध बनाने में क्या परेशानी है। जब पीड़ित को पति का साथ नहीं मिला तो किसी तरह से ससुराल से फरार हो गई। आपबीती एसएसपी को बताई और कार्रवाई की मांग की।  

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर विवाहिता को पति से कई साल तक कोई बच्चा नहीं हुआ।  जिसके बाद सास ने देवर-जेठ से रेप करा दिया। पीड़िता की मानें तो जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो पति ने उसका साथ नहीं दिया। बोला बच्चा चाहिए तो संबंध बनाओ। पीड़िता को जब कहीं से कोई मदद नहीं मिलो तो उसने ससुराल से फरार हो गई। एसएसपी से मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पीड़िता के मुताबिक वह बचपन से ही मां-बाप से अलग अपनी मौसी के यहां रहती थी। उसकी और छोटी बहन की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी।  छोटी बहन ने बच्चे को जन्म दिया। जबकि उसे अभी तक बच्चा नहीं हुआ है। जिसके बाद से सासा लगातार उसे बच्चे पैदा करने का दबाव बनाने लगी।  पीड़िता की मानें तो सासा ने जेठ और देवर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घर में उसे एक साल तक बंधक बनाकर रखा गया। फिलहाल एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static