घरेलू कलह के चलते मां ने 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 2 मासूमों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 01:40 PM (IST)

प्रतापगढ़ः पारिवारिक विवाद कई बार बसी-बसाई गृहस्थी को तबाह कर देता है। ऐसी की एक उदाहरण प्रतापगढ़ में देखने को मिली है। जहां घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने 3 मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं आस-पास के लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख शोर मचाया तो लोगों ने मां और बेटी को बचा लिया, लेकिन दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

मामला फतनपुर थाने के मेडुआडीह गांव का है। यहां एक मां अपने इकलौते पुत्र समेत 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में डूबने से 7 साल के आदर्श यादव और 5 साल की स्वीटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने कुएं से मां रेखा यादव और बेटी ईशानी को बचा लिया। जिसके चलते मां और बेटी दोनों को ग्रामीणों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं।

वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 2 मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 

Tamanna Bhardwaj