न्याय के लिए दर दर भटक रही अमर शहीद विवेक सक्सेना की माता, कहा- अब हमसे चला नहीं जाता

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 09:23 PM (IST)

लखनऊः अमर शहीद विवेक सक्सेना की माता सावित्री सक्सेना अपनी समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से भटक रही हैं बावजूद इसके अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला। न्याय मिलने की आस में शनिवार को वह राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील पहुंची। यहां संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें सरोजिनी नगर उप जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सावित्री सक्सेना ने अपनी समस्याओं को लेकर दिया प्रार्थना पत्र
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र निवासी अमर शहीद विवेक सक्सेना की माता सावित्री सक्सेना ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शासन व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सावित्री सक्सेना ने बताया कि लगभग 19 वर्षों से हम सरकार से मिलने वाली सहायता के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अब हमारी उम्र भी हो चली है। अब हमसे चला नहीं जाता। कृपया करके न्याय दिलाने की कृपा करें।

जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगाः उप जिलाधिकारी
वहीं सरोजिनी नगर उप जिला अधिकारी श्री सिद्धार्थ ने बताया कि तहसील दिवस में जितने भी मामले आए हैं उनमें से कुछ तुरंत निस्तारित कर दिए गए हैं। अधिकतर मामले जमीनी विवाद के हैं। जो सरकारी जमीन कब्जा के हैं उनको टीम बनाकर कब्जा मुक्त कराने व जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static