बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, देखते ही देखते मातम में बदली खुशियां

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 01:53 PM (IST)

फर्रूखाबादः कहते हैं कि जो ईश्वर तय करता है, वह अपने नियत समय और दिन होकर रहता है। नियति का लिखा कोई टाल नहीं सकता। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में देखने को मिला। यहां बेटी की डोली उठने से पहले मां की अर्थी उठ गई। जिससे खुशी के माहौल में मातम छा गया।

मामला फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर कला का है। यहां के निवासी राजमिस्त्री विनोद कुमार जाटव की पुत्री अंजली की बीती रात बारात आई थी। द्वारचार की रस्म आदि पूरी होने के बाद बारात आदि ने खाना खाया। तभी दुल्हन अंजली की मां 40 वर्षीय मीना घर के भीतर कुछ लेने गई। उसी दौरान टेंट के पंखे से उसे जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

मीना की मौत की खबर से हडकंप मच गया। देखते ही देखते पूरा माहौल गम में डूब गया। दुल्हन बनी अंजली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। विवाह की सारी खुशियां मातम में बदल गई। 


 

 

Ruby