सुषमा स्वराज के निधन से शोक की लहर, BJP कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 05:22 PM (IST)

आगराः पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भाजपा पार्टी में शोक की लहर है। वहीं पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनके जाने का गम है। इसी कड़ी में आगरा में आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

इस दौरान सभी ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संस्मरण भी याद आये। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपाइयों के साथ राहगीरों ने भी भाग लिया और पुष्प अर्पित कर सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। BJP की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज आम लोगों मे अपार लोकप्रिय थीं। उनको ट्विटर पर एक करोड़ 20 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static