यूपी में खुला पहला थर्ड जेंडर स्कूल, सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया शिलान्यास

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 02:59 PM (IST)

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र के नकटहां मिश्र गांव में राज्य के पहले किन्नर स्कूल का शिलान्यास किया गया। भारतीय जनता पार्टी के देवरिया से सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को विधि विधान से पूजा पाठ के बाद शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि किन्नर को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए स्कूल की स्थापना पुनीत कार्य है। इन्हें भी समाज में अन्य व्यक्तियों की तरह जीने का अधिकार है। राजनीति के क्षेत्र में भी इनका योगदान रहा है।

ये भी पढ़ लिखकर समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशीनगर में किन्नर विद्यालय की स्थापना होने से इन्हें भी पढ़ने लिखने का अधिकार मिल सकेगा। पढ़ लिखकर ये भी अच्छा जीवन व्यतीत कर सकेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को किन्नर समाज की महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static