BJP सांसद बनने के बाद संघमित्रा मौर्य ने खरीदा 95,500 में VVIP कार का नंबर

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 03:58 PM (IST)

लखनऊः कैबिनेट मंत्री की पुत्री व नवनिर्वाचित सांसद संघमित्रा मौर्य ने कार के VVIP नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। ऑनलाइन नीलामी में UP32 KT5000 नंबर 95 हजार 500 रूपये में बिका। डॉ.संघमित्रा मौर्या ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस नंबर को खरीदा है। वहीं 0001 नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली 17 हजार रुपये लगी।

एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार नए वाहनों पर वीआईपी नंबर की सीरीज यूपी 32 केटी से शुरू हुई थी। बीते चार दिनों तक चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 46 विभिन्न नंबरों पर 80 वाहन मालिकों ने दावेदारी ठोकी थी। इसके बाद तीन दिनों तक चली ई नीलामी बोली के अंतिम दिन 1 जून को छह विभिन्न नंबरों पर फाइनल बोल लग सकी।  

नीलामी बोली (रुपये में)
यूपी-32 KT 0001 17,000
यूपी-32 KT0009  17,500    
यूपी-32 KT0077  6,500    
यूपी-32 KT5000 95,500  
यूपी-32KT7272 3,500    
यूपी 32 KT9090 6,500     

  

 

 

 

 

Ruby