मुहर्रम के जुलूस पर हाईटेंशन तार का कहर, दर्जनों हुए घायल तो 8 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 10:16 AM (IST)

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक तरफ लोग मुहर्रम को माताम मना रहे थे तो वहीं एक जुलूस के दौरान हाईटेशंन तार की चपेट मे आने पर हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं जबकि 8 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला बबुरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के नकटी गांव का है। जहां पर मुहर्रम का माताम मना रहा जुलूस अचानक हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। जिससे जुलूस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 8 लोगों को गंभीर रूप से घायल हैं और 4 लोगो आंशिक रूप से झुलस गए।

वहीं प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में करंट से झुलसे हुए करीब एक दर्जन लोगों को लाया गया। जिनमें से आठ की हालत गंभीर है और बाकि चार लोगो आंशिक रूप से घायल हो गए। जिनका अब इलाज हो रहा है।