मुख्तार अब्बास नकवी ने BJP नेताओं के साथ खेली होली, कहा- सभी को गिले-शिकवे दूर कर भाई चारे के साथ मनाना चाहिए त्यौहार

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 02:52 PM (IST)

रामपुर (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के रामपुर में होली के पर्व को लेकर भाजपा नेताओं ने आज होली बहुत ही धूमधाम के साथ खेली है। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शंकरपुर में अपने आवास पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आज सभी भाजपा नेताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और होली की बधाइयां दी।

यह भी पढ़ेंः BJP विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिला, अखिलेश बोले-जनता पूछ रही है इतना तो मिल गया… बाकी किधर गया?

बता दें कि होली रंगों का उत्सव है। देशभर में 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी को लेकर आज भाजपा के पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर होली समारोह आयोजित किया। जिसमें उन्होंने सभी भाजपा नेताओं को बुलाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया। इस अवसर पर नकवी ने कहा कि हमारे देश और पूरी दुनिया में धाक और धमक वो इसी संस्कार का परिणाम है, हम सब मिलकर ही एक दूसरे के त्योहार को मनाते है, एक दूसरे के त्यौहार का सम्मान करते हैं दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ेंः UP STF ने हाथरस साजिश मामले में वांछित PFI पदाधिकारी को केरल से किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

हमारे देश में सभी त्योहारों को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है-नकवी  
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। सौहार्द को बढ़ाने का त्योहार है। हम सभी को गिले-शिकवे दूर कर भाई चारे के साथ होली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा देश नहीं है, जिसमें सभी धर्मों के त्योहार एक साथ मनाते हो। हमारे यहां होली, दीपावली भी है, ईद भी है, क्रिसमस भी है और भी जो धर्म के त्यौहार है, सभी त्योहारों को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, यही हमारे देश की खूबसूरती भी है। संस्कृति और संस्कार भी है। वहीं, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी,भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

Content Editor

Pooja Gill