''मुख्तार अंसारी तो "गरीबों के मसीहा" थे...'', सपा विधायक महेंद्र नाथ का विवादित बयान

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 12:21 PM (IST)

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से सियासत गरमा गई है। कुछ नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत को हत्या करार दिया है तो किसी ने मुख्तार को शहीद तक कह दिया है। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के विधायक ने मुख्तार को गरीबों का मसीहा कह दिया। उन्होंने कहा कि वह एक "रॉबिनहुड" थे, "गरीबों के मसीहा" थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि, 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर पचासों मुकदमे हैं, पहले उन्हें माफिया कहिए।"
PunjabKesari
समाजवादी पार्टी के विधायक और जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव मोहम्मदाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "मुख्तार अंसारी रॉबिनहुड थे। वह गरीबों के मसीहा थे, जो गरीब के हक की बात करते थे। जो गरीबों के लिए आवाज उठाते थे, उसे मीडिया माफिया कहती है।" सपा विधायक ने कहा, "जो वास्तव में माफिया हैं, जो गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं, जो गरीबों का घर हड़प रहे हैं। जिनके ऊपर 100-100 मुकदमें हैं। आप जैसे पत्रकार के मुंह से उसके लिए माफिया शब्द नहीं निकलता है। वो गरीबों का रॉबिनहुड था।
PunjabKesari
सपा विधायक ने आगे मीडिया से कहा कि, "जो वास्तव में माफिया हैं, जो गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं, जो गरीबों का घर हड़प रहे हैं। जिनके ऊपर 100-100 मुकदमे हैं। आप जैसे पत्रकार के मुंह से उसके लिए माफिया शब्द नहीं निकलता है। वो गरीबों का रॉबिनहुड था। पांच बार का विधायक था और जेल में रहते हुए जनता ने उनको विधायक बनाया था। महेंद्र नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री को प्रदेश का असली माफिया कहते हुए कहा कि मीडिया पहले उन्हें माफिया कहे फिर बात करे।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
Mukhtar Ansari Funeral LIVE: सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया मुख्तार अंसारी, मां की कब्र के पास दफनाया गया शव

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। मुख्तार को उसकी मां की कब्र के साथ ही दफनाया गया है। कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़ मौजूद है। समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद है। वहीं मुख्तार का भाई अफजाल अंसारी भी कब्रिस्तान में मौजूद है। 7.5 फीट की क्रब में मुख्तार अंसारी और उसकी दहशत दफन हो गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static