कौन थे कृष्णानंद राय? जिस पर मुख्तार गैंग ने चलाई थी 400 गोलियां....जानिए कैसे शुरू हुई दुश्मनी

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 12:37 PM (IST)

Banda News: कृष्णानंद राय ने 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल को हराकर जीत हासिल की थी। जिसके बाद से कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। इसी के चलते मुख्तार अंसारी ने अपने शार्प शूटर बजरंगी से कृष्णानंद राय की हत्या करा दी थी।

कृष्णानंद राय पर बरसाई गई थी 400 गोलियां?
बता दें कि 9 नवंबर 2005 को कृष्णानंद राय को करीमुद्दीनपुर इलाके के सेनाड़ी गांव में एक क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने गए थे। जहां से शाम चार बजे जब वह वापस अपने गांव गोडउर लौट रहे तो बसनियां चट्टी पर उन्हें घेर लिया गया। जहां कृष्णानंद पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। तकरीबन 400 गोलियां उन पर चलाई गईं। इस हत्याकांड में कृष्णानंद समेत 7 लोग मारे गए थे। वहीं, जब कृष्णानंद राय का पोस्टमार्टम हुआ तो करीब 67 गोलियां उनके शरीर से निकाली गईं।


जानें कौन थे कृष्णानंद राय?
कृष्णानंद राय मुहम्मदाबाद तहसील के गोडउर गांव के निवासी थे। उन्होंने शुरुआती शिक्षा अपने गांव से ही प्राप्त की। इसके बाद अपने भाई श्याम नारायण राय के साथ वाराणसी चले गए। जहां कृष्णानंद राय ने अपनी आगे की पड़ाई पूरी की। उन्होंने वाराणसी के सेंट्रल हिन्दू स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद बीएससी करने के लिए उन्होंने बीएचयू में दाखिला लिया। जहां वह मनोज सिन्हा के संपर्क में आए। वह मनोज सिन्हा के इलाके के ही रहने वाले थे। कृष्णानंद राय भी मनोज सिन्हा की तरह ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे। जिसके बाद से वह खुलकर छात्र राजनीति में सक्रिय हुए।

कैसे की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
वहीं, 1996 में कृष्णानंद राय अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। भाजपा ने मुहम्मदाबाद सीट पर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव में कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को हराकर चुनाव जीता था। जो कृष्णानंद राय की मुख्तार अंसारी से दुश्मनी की वजह बनी। इसी दुश्मनी के चलते 9 नवंबर 2005 को मुख्तार ने अपने  शार्प शूटर बजरंगी से कृष्णानंद राय की हत्या करा दी थी।

ये भी पढ़ें......
- Mukhtar Ansari Death: कृष्णानंद राय के परिवार ने बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, कहा- भगवान की तरफ से हमें न्याय मिला है

 माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल जो लोग मुख्तार के आतंक का शिकार हुए थे, अब वो मुख्तार की मौत पर जश्न मना रहे हैं और मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया कर रहे हैं। इनमें ही एक पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का परिवार भी शामिल है, जो मुख्तार की मौत की खबर सुनने के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचा। पूरे परिवार ने भगवान का शुक्रिया किया है।

Content Editor

Harman Kaur