मुख़्तार अंसारी की फिर बिगड़ी तबीयत, बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 09:25 PM (IST)

बांदा: बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (mukhtar ansari) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक एक बार फिर बिगड़ गई है।  सूत्रों की मानें तो उसकी तबीयत सीरियस बनी हुई है। हालांकि जेल प्रशासन ने आनन- फानन में उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में  भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की मौजूदगी में उसकी तबीयत बिगड़ी है। 9 डॉक्टरों की टीम मुख्तार अंसारी की निगरानी कर रही है। ICU से अंसारी को CCU शिप्ट कर दिया गया है। 



आप को बता दें कि दो दिन पहले ही उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। जहां उनके करीब 10 टेस्ट किए गए। जांच के बाद रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उन्हें फिट करार दिया गया है। इसके बाद से उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का लगाया था आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित कर दिया था। अपनी वर्चुअल पेशी में मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी।

जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया था आरोप
बताया जा रहा है कि यूपी की बांदा जेल के सुपरिटेंडेंट ने मुख्तार अंसारी के स्लो पॉइजन देने के आरोपों को खारिज कर दिया था। प्रशासन ने बताया कि पहले एक सिपाही और फिर डिप्टी जेलर खाना खाता है, उसके बाद मुख्तार अंसारी को खाना दिया जाता है। जेल के 900 कैदी भी यही खाना खाते हैं। ऐसे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर बात  सुरक्षा व्यवस्था की करें तो CCTV के साथ-साथ सिविल और PAC का कड़ा पहरा है।

Content Writer

Ramkesh