बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मिली जमानत

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 01:57 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को आज यानि शुक्रवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिसमें जिला जज ने मुख्तार अंसारी को सुपर फ्री शस्त्र लाइसेंस के मामले में बेल दे दिया है। इस मामले की जानकारी अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने मीडिया कर्मियों को दी है।

मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी को फर्जी तरीके से फंसाया गया था और दक्षिण थाने में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आज केस डायरी का अवलोकन करने के बाद सत्र न्यायाधीश महोदय ने मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अंसारी समेत 7 लोग मुलजिम थे जिसमें 6 लोगों की जमानत पहले ही हो चुकी थी, जिसमें एक की मृत्यु हो चुकी है।

 

Content Writer

Umakant yadav