गाजीपुर : 21 साल पुराने उसरी चट्टी कांड में तीसरी बार टली मुख्तार की पेशी, अलर्ट मोड पर था प्रशासन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 12:47 PM (IST)

गाजीपुर : जिले के उसरी चट्टी पर 15 जुलाई 2001 को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर माफिया डॉन व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी आज फिर पेशी के लिए गाजीपुर न्यायालय नहीं पहुंचा। जिसके वजह से सुनवाई फिर से टल गई। मुख्तार अंसारी के पेशी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था। जिले के SP City गोपीनाथ सोनी खुद उसकी पेशी को लेकर सारे सुरक्षा के इंतजाम को मॉनिटर कर रहे थे। किसी भी स्थिति में सुनवाई पूरी न होने के कारण उसे अगल-बगल के जिलों के जेल में शिफ्ट करने को लेकर भी तैयारियां कर ली गई थी। माफिया डॉन व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी फिलहाल उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद हैं।  

मुख्तार अंसारी हैं गवाह
आपको बता दे कि खुद के ऊपर हुए जानलेवा हमले का खुद मुख्तार अंसारी ही आई विटनेस और वादी है। वहीं इस कांड का मास्टर माइंड BJP के पूर्व MLC बृजेश सिंह व उसका साथी त्रिभुवन सिंह है। मुख्तार के ऊपर हुए इस हमले में मुख्तार अंसारी के सरकारी गनर और ड्राइवर की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं 8 से 9 लोग इस गोली कांड में घायल हो गए थे।

तीसरी बार पेश नहीं हुआ मुख्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी तीसरी बार पेशी पर नहीं पहुंचा है। इससे पहले 3 और 10 जनवरी को भी गाजीपुर के MP/MLA कोर्ट में मुख्तार को पेश होना था लेकिन मौसम खराब होने के वजह से वह पेशी पर नहीं आ सका था। जिला प्रशासन ने इस बार भी खराब मौसम होने का हवाला देते हुए मुख्तार के पेश न होने की बात कहीं है।

गाजीपुर कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्तार अंसारी के पेशी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। जिला कोर्ट के अंदर से बाहर तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले के SP City गोपीनाथ सोनी खुद उसकी पेशी को लेकर सारे सुरक्षा के इंतजाम को मॉनिटर कर रहे थे। किसी भी स्थिति में सुनवाई पूरी न होने के कारण उसे बगल के जिलों के जेल में शिफ्ट करने को लेकर भी तैयारियां कर ली गई थी। फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है और 1 बजे तक अगली पेशी का समय मिल सकता है। 

Content Editor

Prashant Tiwari