कल्याण सिंह को लेकर वर्षों बाद फूटा मुलायम का दर्द

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 03:27 PM (IST)

लखनऊ: अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह कई बार पश्चाताप कर चुके हैं। लेकिन अब उन्हें अपने एक और फैसले पर पछतावा हो रहा है। मुलायम सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह को सपा में शामिल करने के अपने फैसले को गलत बताया है। मुलायम सिंह ने इसको लेकर आज एक समारोह में अपना दर्द बयां किया।
 
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह ने जन्मदिन समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरा एक निर्णय पार्टी के लिए बेहद ही घातक रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मेरा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने का निर्णय बेहद ही नुकसानदायक रहा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने पार्टी में आने के बाद हो रहे नुकसान को देखने के बाद मुझे अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि भले आज भी कल्याण सिंह ने मेरे व्यक्तिगत रिश्ते बेहद अच्छे हैं, लेकिन उस समय तो पार्टी में बड़ा मतभेद हो गया है। 
 
मुलायम सिंह ने पूर्व मंत्री भगवती सिंह को संत बताया। उन्होंने कहा कि भगवती सिंह पार्टी के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को इस स्तर तक लाने में बड़ी मेहनत तथा त्याग किया है।