मुलायम सिंह ने 81 किलो के लड्डू से बना केक काटकर मनाया जन्मदिन, अखिलेश भी थे मौजूद

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 02:46 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय पर समर्थकों के बीच 81 किलो के लड्डू से बना केक काटा। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर जिले स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है।

Tamanna Bhardwaj