चेकअप के बाद मुलायम सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी, हाई शुगर के कारण बिगड़ी थी तबीयत

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 08:58 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यादव को हाई ब्लड शुगर के कारण दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोहिया अस्पताल के डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की देखरेख में मुलायम सिंह यादव का इलाज हुआ।

जानकारी मुताबिक रविवार सुबह मुलायम सिंह यादव को कमजोरी महसूस हुई। उनका मुंह सूख रहा था। जिसके बाद उन्हें शाम में साढ़े 4 बजे के करीब लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लाया गया। जहां जांच के दौरान उनकी ब्लड शुगर हाई मिली। वहीं इलाज के बाद उन्हें देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Anil Kapoor