समाजवादी पार्टी आज सादगी के साथ मानाएगी मुलायम सिंह की जयंती, सेवा और संघर्ष का लेंगे संकल्प

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 10:57 AM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनावों के बीच समाजवादी पार्टी अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती आज यानी 22 नवंबर को मनाएगी। समाजवादी पार्टी ने सभी जिलों में मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने के निर्देश दिए हैं। नेताजी की जयंती पर पूरा परिवार सैफई पंडाल में एकत्र होगा। सादगी के साथ पूरा परिवार आज 11 बजे जन्म जयंती में होगा शामिल। इस अवसर पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, हवन पूजन, गरीबों में वस्त्र, भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 


बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती है। प्रदेश भर में उनके चाहने वाले आज उनकी जयंती को मनाएगें। वहीं, पार्टी ने भी नेता जी का जन्मदिन सादगी से मनाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर आज जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को समाजवादी विचारधारा से वाकिफ कराया जाएगा। इसी के तहत हर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम होगा।

नेताजी का 10 अक्टूबर को हुआ था निधन
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने चार नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का स्थापना की थी। उनका निधन 10 अक्टूबर को हो गया था। वह लंबे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। अब इस सीट से उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। वहीं बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्स को टिकट दिया है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static