मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत; डिप्टी CM बृजेश बोले- मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं...

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 05:49 PM (IST)

लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मुलायम को गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सिंह की हालत पर यूपी सरकार नजर बनाए हुए है। उनकी सेहत के लिए सरकार गंभीर है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है। लगातार उनके बातचीत की जा रही है। उनके स्वास्थ के लिए प्रति यूपी सरकार चिंतित है।

मुलायम सिंह यादव की खराब तबीयत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!

इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए हैं। डॉक्टर लगातार मुलायम की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी बहू अपर्णा यादव और प्रतीक यादव भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। शिवपाल यादव भी दिल्ली में मौजूद है। डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। मुलायम का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। मुलायम के यूरिन में भी इन्फेक्शन बताई जा रही है।

इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव अस्पताल में हुए थे भर्ती 
बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। 82 वर्षीय मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था।  इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj