मुलायम सिंह के समधी एंव सपा MLA हरिओम सिंह पार्टी से निष्कासित, BJP से सांठगांठ का आरोप

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 05:43 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र से विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सपा के प्रदेश मुख्यालय से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को बताया कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सिरसागंज से विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ करने के कारण समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। हालांकि सफाई में MLA हरिओम सिंह ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार अवैध कार्यों का विरोध कर रहे थे इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

PunjabKesari
उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में हुए उपचुनाव के दौरान फ‍िरोजाबाद की टूंडला सीट से सपा उम्‍मीदवार की हार के बाद हरिओम सिंह यादव ने अखिलेश यादव समेत पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान दिया था। हरिओम सिंह यादव ने कहा था, ''समाजवादी पार्टी टूंडला सीट इसलिए हारी क्‍योंकि स्‍थानीय नेताओं से लेकर अखिलेश यादव तक ने सपोर्ट नहीं किया।'' हरिओम यादव को मुलायम सिंह यादव के परिवार का करीबी माना जाता रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static