मुलायम सिंह की फिर बिगड़ी तबियत, सीने में उठी दर्द

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 11:51 AM (IST)

लखनऊः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द उठने लगी। जिसके बाद फौरन डॉक्टर को बुलाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर आशुतोष दुबे के अनुसार मुलायम सिंह यादव पहले से अब ठीक हैं। इससे पहले भी मुलायम सिंह की कई बार तबियत बिगड़ चुकी है।

Tamanna Bhardwaj