UP Election 2022: सैफ़ई में लोग करते रहे इंतजार... मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा नहीं पहुंची वोट डालने

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 07:54 PM (IST)

इटावा: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने वाली मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव का सैफई के लोग बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन वह वोट डालने के लिए नहीं आई। उनके अलावा सास साधना गुप्ता और पति प्रतीक यादव भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आए।      

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता और बेटे प्रतीक यादव और पुत्रवधू अपर्णा यादव का नाम सैफई की वोटर लिस्ट में है जिसके तहत उनको सैफई स्थित अभिनव स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग करना था लेकिन देर शाम तक तीनों लोग वोट डालने के लिए नहीं आये थे। सुबह से ही लोग उनके वोट डालने के लिए सैफई आने का इंतजार करते रहे।      

इससे पहले संसदीय चुनाव और विधानसभा चुनाव में साधना, अपर्णा और प्रतीक अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सपाई हमेशा आते रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static