मुलायम सिंह यादव की समधन समेत 4 अफसरों पर लगा 50-50 लाख रुपए का जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 03:18 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नदी के आस पास फैली गंदगी को लेकर एनजीटी लखनऊ नगर निगम पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। अब यह जुर्माने की राशि उन्हीं लोगों से वसूल की जाएगी जिनकी साफ-सफाई की थी। बता दें कि इस मामले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट समेत 4 अफसर शामिल हैं। इन चारों को नोटिस जारी करने के लिए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं।

जानकारी मुताबिक (एनजीटी) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की अनुश्रवण कमेटी ने सोमवार को गोमती नदी का निरीक्षण किया था। नदी के आसपास सफाई व्यवस्था सही ना मिलने, तट के किनारे कूड़ा पड़ा होने और नालों की गंदगी को लेकर एनजीटी ने नगर निगम पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त ने गोमती तट पर फैली गंदगी के लिए जिम्मेदार मुख्य अभियंता सिविल एसपी सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत् यांत्रिक राम नगीना त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन 3 राजेश गुप्ता और जोनल अधिकारी जोन 6 अंबी बिष्ट पर 50-50 लाख रुपए वसूली के निर्देश दिए हैं।

Anil Kapoor