Election 2022: बेटे के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुलायम, करहल की जनता से अखिलेश के लिए मांगे वोट

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 02:11 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दो चरण समाप्त हो चुका है। तीसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को होना है। वहीं, सभी पार्टियां बचे हुए 5 चरणों के वोटरो को साधने के लिए प्रचार- प्रसार कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अपने बेटे के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए करहल विधानसभा में पहुंचे है, जहा उन्होंने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है आप सबके बीच आकर। विशाल भीड़ है यहां, इससे यह साबित हो रहा है कि जनता चाहती है कि यहां सपा की सरकार बने।
PunjabKesari
इस दौरान उन्होंने कहा कि  किसानों की खाद की व्यवस्था की जाए उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाए। किसानों को प्राथमिकता दी जाए। खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी।


PunjabKesari
मैनपुरी के सासंद मुलायम सिंह आज करहल से चुनाव लड़ने जा रहे पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगे। मुलायम सिंह मैनपुरी के कोसमा में आयोजित चुनावी जनसभा में मौजूद रहेंगे। वहीं, दोपहर 2 बजे मुलायम सिंह यादव का भी करहल में कार्यक्रम हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव अभी तक चुनाव प्रसार करने के लिए लोगों के बीच नहीं गए थे।
PunjabKesari
गौरतलब है कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी की करहल सीट यादव बाहुल्य है और 2002 को छोड़ दिया जाए तो पिछले करीब 32 साल से इस सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। 2002 में सोवरन सिंह यादव ने यह सीट बीजेपी की झोली में डाली थी, जो बाद में सपा में शामिल हो गए। बता दें कि मैनपुरी में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। इसमें मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल शामिल हैं। इस वक्‍त भोगांव पर भाजपा, तो बाकी तीनों पर सपा काबिज है। बता दें कि मुलायम सिंह भी करहल विधानसभा से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और पहली बार विधायक इसी विधानसभा से बने थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static