नगर निगम की अनोखी पहल, हाउस टैक्स जमा कराने को लेकर लोगों के घरों पर लगाया नोटिस

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 05:30 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद की नगर निगम ने एक अनोखी पहल शुरू की है। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपना बकाया हाउस टैक्स नगर निगम ऑफिस में जमा करा दें।सभी बकायेदारों से टैक्स जमा करने के लिए उनके घरों/दुकानों के बाहर नोटिस भी लगाए गए हैं। ताकि लोगों को अपना हाउस टैक्स जमा करने की तारीख याद रहे।

बता दें कि नगर निगम ने नोटिस के माध्यम से सभी बकायेदारों को 31 मार्च तक अपना बकाया हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर ये लोग 31 मार्च से पहले अपना हाउस टैक्स जमा नहीं कराते तो उसके बाद इन सभी लोगों पर 12% के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नगर निगम द्वारा बकायेदारों की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में डेढ़ हजार से ज्यादा बकायेदार हैं जिन्होंने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। इन सभी डेढ़ हजार बकायेदारों पर तकरीबन 35 करोड़ रुपए का बकाया है। अगर इन लोगों ने तब भी टैक्स नहीं जमा करा तो नगर निगम इन के सीवर, वाटर कनेक्शन काट देगा। वहीं कनेक्शन तब तक नहीं जुड़ेंगे जब तक यह अपना हाउस टैक्स जमा नहीं कराएंगे।

गाजियाबाद नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया की कुछ ऐसे डिपार्टमेंट है जैसे कि रेलवे, मेट्रो कॉरपोरेशन, दूरसंचार निगम लिमिटेड जो सेंट्रल गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट है। इन डिपार्टमेंट से भी बात की जा रही है। कि किस वजह से उन्होंने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। जो भी उन डिपार्टमेंट पे बकाया है उसको जल्द से जल्द नगर निगम को जमा कराएं। उन्होंने बताया कि 1627 लोगों को नोटिस जारी किया है। जो बड़े बकायेदार है जिनके ऊपर लगभग 50 हजार से अधिक का बकाया है। निगम को उम्मीद है कि इस बार पिछली बार के मुकाबले ज्यादा हाउस टैक्स आएगा। उस पैसे को नगर निगम आगे के विकास कार्यों में लगाएगा।

 

 

Ajay kumar